Ghumla News: घाघरा से रवाना हुआ बिरसा कृषि रथ,किसानों को करेगा जागरूक
गुमला, जुलाई 9 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर से बिरसा कृषि रथ को प्रमुख सविता देवी और सीओ सह प्रभारी बीडीओ खाखा सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख सविता देवी ने कहा कि किसानों तक उन्नत बीज, जैविक खेती, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि रथ ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीओ खाखा सुशील कुमार ने बताया कि रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, कीट एवं रोग नियंत्रण, कृषि यंत्रीकरण तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.