Ghumla News: घाघरा सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: घाघरा। थाना क्षेत्र के आदर निमा ढलान के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मंजीरा गांव निवासी संजीत असुर और जितेंद्र असुर तथा लोहरदगा निवासी सुरेश असुर शामिल हैं।जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से लोहरदगा के चटकपुर में मेला देखकर रविवार अपराहन में अपने गांव मंजीरा लौट रहे थे। इसी दौरान आदर निमा ढलान के पास वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.