गुमला, जुलाई 19 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। नवयुवक सरना संचालन समिति की बैठक रविवार को हाई स्कूल मैदान में समिति के अध्यक्ष समीर भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त से पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 15 अगस्त को होगा।बैठक में तय किया गया कि समापन समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। साथ ही समाज के अग्रणी लोगों को सम्मानित किया जाएगा तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।समिति के सदस्य शिवकुमार भगत ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी घाघरा स्थित धोनी स्पोटर्स में अपना पंजीकरण करा सकते ...