गुमला, अक्टूबर 26 -- सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एसएस प्लस टू हाई स्कूल घाघरा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सभागार में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला के सचिव रामकुमार लाल गुप्ता ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को भयमुक्त वातावरण, सुरक्षा, संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा का अधिकार है। बच्चों को पॉक्सो कानून, गुड टच-बैड टच और मोबाइल के सदुपयोग व दुरुपयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपनी समस्याएं माता-पिता से जरूर साझा करें। बच्चों की सहायता के लिए जिले में सीडब्ल्यूसी, जिला बाल संरक्षण इकाई , ...