Ghumla News: घाघरा में सहायक उपकरण वितरण शिविर में हंगामा
गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: घाघरा। प्रखंड कार्यालय परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण वितरण शिविर में लाभुकों और अभिभावकों ने विरोध जताया। उनका आरोप था कि जिन बच्चों को ट्राइसाइकिल की आवश्यकता है,उन्हें व्हीलचेयर दी जा रही है। कस्तूरबा विद्यालय की एक छात्रा ने भी व्हीलचेयर लेने से इनकार कर बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल की मांग की। विरोध के बाद दो ट्राइसाइकिल और आठ व्हीलचेयर वितरित की गईं। अभिभावकों ने दिव्यांगता का सही आकलन नहीं होने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.