गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: घाघरा। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को डीटीओ सत्येंद्र महतो और सीओ खाखा सुशील कुमार ने ऑटो चालकों व एजेंटों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। पदाधिकारियों ने कहा कि नेतरहाट रोड, चांदनी चौक और पुटो रोड सहित कई जगहों पर अनावश्यक ऑटो खड़े रहने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी ऑटो चालक और एजेंट हाई स्कूल मैदान में ऑटो खड़ा करेंगे। जिस ऑटो का नंबर सवारी उठाने के लिए आएगा,केवल वही ऑटो सड़क पर निकलेगा। सड़क किनारे अनावश्यक ऑटो खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीटीओ ने कहा कि यह पहली हिदायत है। निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी और ऑटो जब्त कर चालान के लिए भेजा जाएगा। पदाधिकारियों ने चालकों से यातायात व्...