गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। गुमला-घाघरा एनएच-143ए स्थित घाघरा प्रखंड के चपका के समीप शनिवार की रात लगातार बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और पूरी रात आवागमन बाधित रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: सिद्धनाथ घाट मुख्य सड़क पर गिरा पेड़ की टहनी, आवागमन बाधितसड़क बंद होने से यातायात बाधित सड़क बंद होने के कारण करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में व्यावसायिक वाहनों के साथ-साथ यात्री बसें और अन्य वाहन भी फंसे रहे। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे तेज बारिश के दौरान विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। बारिश और अंधेरा होने के कारण रात में पेड़ को हटाने और सड़क को दुरुस्त करने का काम नहीं हो सका। इसके कारण रांची,गुमला और छत्तीसगढ़ की ओर आने-जाने वाले व...