Ghumla News: घाघरा में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सीखे प्रयोग और मॉडल के गुर
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े मॉडल और प्रयोगों की जानकारी ली। मौके पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ खाखा सुशील कुमार ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके प्रोजेक्ट के बारे में जाना। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। इस दौरान बच्चों को जल संरक्षण,जल की उपयोगिता और दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीपीओ पुष्पा टोप्पो समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.