गुमला, अगस्त 1 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा के सभागार में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक सीओ खाखा सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में शुल्क का मुद्दा बैठक के दौरान ऑनलाइन ओपीडी पर्ची के लिए पांच रुपये शुल्क लेने का मुद्दा उठा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का ने बताया कि प्रखंडों व जिला सदर अस्पताल में भी यह व्यवस्था लागू है। इस पर समिति के सदस्यों ने कहा कि जिला स्तर से स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही शुल्क लेने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

एंबुलेंस की स्थिति बैठक में लंबे समय से खराब पड़े एंबुलेंस की स्थिति पर ...