गुमला, अक्टूबर 6 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के बुरहु गांव में 39 वर्षीय चैता उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में मृत पाया। सूचना मिलने पर घाघरा थाना के एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।जानकारी के अनुसार, चैता सोमवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे आवाज दी और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर चैता मृत मिला। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलि...