Ghumla News: घाघरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: घाघरा। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के ईचा नवाटोली गांव में 54 वर्षीय बसंती देवी ने रविवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के पुत्र कृष्णा सिंह ने बताया कि उनकी मां पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गईं। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्हें फंदे से लटका पाया। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.