Ghumla News: घाघरा में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान
गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना के दोदांग निवासी 59 वर्षीय जिमिनिया देवी ने अपने ही कुएं में कूद कर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की दोपहर घर में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वृद्धा को घर वाले अच्छी तरह देखभाल व उसका ख्याल नही रखते थे। जिससे वह तंग आ गई थी और अंततः वह आत्महत्या कर ली। घटना के बावत थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि कुएं में डूबने से मौत की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.