Ghumla News: घाघरा में महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
गुमला, सितम्बर 18 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुहिपाट बरवाटोली में सुलंती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने घर में एल्बेस्टर के पाइप के सहारे रस्सी का फंदा लगाया था। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इधर मृतका के भाई सुनील साहू ने उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुलंती देवी और उसके पति अमरेंद्र साहू के बीच अक्सर विवाद होता था और मारपीट भी की जाती थी। सुनील ने अमरेंद्र साहू पर मारपीट करने तथा गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को रस्सी के सहारे लटकाने की आशंका जताई है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.