Ghumla News: घाघरा में बारिश में दो घर गिरे, सामान क्षतिग्रस्त
गुमला, सितम्बर 28 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर और लसडांड गांव में लगातार बारिश के कारण दो घर गिर गए। लालपुर निवासी राजाराम उरांव का घर गिरने से करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की बात परिजनों ने कही है। वहीं लसडांड निवासी ममता देवी के घर की दीवार और छप्पर गिरने से राशन का चावल, बक्सा, पलंग, पंखा समेत कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों पीड़ित परिवारों ने अंचल प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.