Ghumla News: घाघरा में दो दिवसीय ई-ग्राम स्वराज प्रशिक्षण संपन्न
गुमला, जुलाई 25 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिधिनि। घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित दो दिवसीय ई-ग्राम स्वराज प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के वीएलई एवं पंचायत कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल कार्य प्रणाली को मजबूत बनाना तथा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के संचालन,ऑनलाइन कार्य योजना, वित्तीय प्रबंधन, पंचायत योजनाओं की मॉनिटरिंग तथा विभिन्न विकास कार्यों के डिजिटल निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.