गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि । घाघरा के थाना चौक में मां दुर्गा की आराधना की परंपरा इस वर्ष सौ साल की हो गई। एक सदी से चली आ रही इस परंपरा के बीच घाघरा प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की जा रही है। थाना चौक से लेकर चांदनी चौक और नेतरहाट रोड के मिलन चौक तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा है। चांदनी चौक में भी 33 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। वहीं, नवडीहा, गम्हरिया, आरंगी, जलका, तुसगांव और आदर में स्थापित पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया : आस्था व भक्ति के साथ मां की आरधना में जुटे श्रद्धालु महिला और पुरुष भक्त पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की ...