Ghumla News: घाघरा में जिला परिषद की 44 दुकानों पर 34.94 लाख रुपये बकाया, वसूली शुरू
गुमला, सितम्बर 2 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के लोहरदगा और नेतरहाट रोड स्थित जिला परिषद द्वारा आवंटित 44 दुकानों के दुकानदारों पर कुल 34 लाख 94 हजार रुपये का बकाया है। ये दुकानें वर्ष 2017 से आवंटित हैं, लेकिन नौ वर्ष बीतने के बाद भी किसी दुकानदार ने पूरी राशि जमा नहीं की है। इनमें 35 दुकानदार ऐसे हैं,जिन्होंने आवंटन के बाद जिला परिषद को एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया। बकाया वसूली को लेकर जिला परिषद द्वारा दुकानदारों को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। बुधवार को जिला परिषद के अधिकारी घाघरा पहुंचे और दुकानदारों से बकाया राशि की वसूली की। इस दौरान मात्र 96 हजार रुपये जमा हुए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तीसरा नोटिस जारी होने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों से दुकान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.