Ghumla News: घाघरा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के चमेली गांव में सोमवार को खेत में काम करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से लोहरा उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गएद्ध जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना दिन के करीब नौ बजे की है। मृतक के पुत्र संतोष उरांव ने बताया कि खेत की सिंचाई के लिए बिजली विभाग से अधिकृत कनेक्शन लिया गया था। सोमवार को उसके पिता खेत में बीड़ा उठाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के तार की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: खेत में करंट लगने से वृद्ध ग्रामीण की गई जान घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने बिजली विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.