गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: घाघरा, संवाददाता। घाघरा प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की सबसे दूरस्थ पंचायत दिरगांव स्थित पंचायत सचिवालय में शनिवार को एसआईआर को लेकर दावा-आपत्ति संबंधी जनसुनवाई आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसआईआर के तहत मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों का निस्तारण जारीजनसुनवाई के प्रमुख पक्ष कार्यक्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिन्हा और सीओ खाखा सुशील कुमार शामिल हुए। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और मतदाताओं से पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली और दावा-आपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम, पता, विवरण समेत अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे और आपत्तियां पदाधिकारियों के समक्ष रखीं।समस्याओं का समाधान पदाधिकारियों ने...