Ghumla News: घाघरा पुलिस ने विक्षिप्त महिला को नए कपड़े पहनाकर घर पहुंचाया
गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा पुलिस का मानवीय चेहरा गुरुवार को सामने आया। पिछले कई सप्ताह से घाघरा क्षेत्र में एक महिला भटकती नजर आ रही थी। गुरुवार को महिला फटेहाल कपड़ों में घूम रही थी और उसके कपड़े शरीर को ठीक से ढक नहीं पा रहे थे। इसकी जानकारी थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने तीन महिला पुलिसकर्मियों को महिला की तलाश कर उसकी मदद करने का निर्देश दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद वह एक बंद होटल के बाहर रखी चौकी पर लेटी मिली। पुलिसकर्मी उसे पास के निर्माणाधीन भवन में ले गए। यह भी पढ़ें- 28 साल बाद परिजनों से मिलीं महिला, गई अपने घर कोरबा जहां उसकी निजता का ध्यान रखते हुए उसे नए कपड़े पहनाए गए। पूछताछ में महिला ने अपना घर चपका के एक टोले में बताया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.