Ghumla News: घर से तीन लाख के जेवर और दुकान से नकदी-सामान की चोरी
गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय में बुधवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। आंबेडकर नगर निवासी फिरोज आलम के घर में पीछे के रास्ते से घुसे चोर लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।दूसरी घटना जशपुर रोड स्थित पार्क के समीप मीणा देवी की किराना दुकान में हुई। चोर एलबेस्टस शीट तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 10 हजार रुपये नकद तथा सात हजार रुपये मूल्य का किराना सामान चोरी कर ले गए।दोनों पीड़ितों ने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही शहर में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी पुलिस से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.