गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी 45 वर्षीय करूणा देवी को शुक्रवार रात जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के समय वह घर में सो रही थीं। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: धुरकी में महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...