गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करमटोली निवासी रीमा देवी के घर से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को गुमला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और मोबाइल बरामद करने की गुहार लगाई।आवेदन के अनुसार 23 अक्टूबर की शाम रीमा देवी ने अपना मोबाइल घर में चार्ज पर लगाया था। कुछ देर बाद मोबाइल गायब मिला। उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर मोबाइल बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...