गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के असनी पंचायत के चंदाली निवासी राजू उरांव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद समेत जेवरात चोरी कर लिए। घटना तीन सितंबर की बताई जा रही है। राजू ने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, राजू काम से बाहर गया था, जबकि उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर पड़ोसी के यहां गई थी। लौटने पर घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। जांच में सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, दो सेट पायल, चेन और पासबुक भी गायब मिले। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: ताला तोड़कर नकदी व जेवरात की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...