गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला थाना क्षेत्र के बसुवा डीपा टोली गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद के दौरान 12 वर्षीय बच्चे पर उसकी दादी ने हमला कर दिया। घटना में जीतू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात किसी बात को लेकर जीतू और उसकी 65 वर्षीय दादी रतनी देवी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दादी ने गुस्से में टांगी से पोते पर हमला कर दिया। चेहरे पर चोट लगने से जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जीतू के तीन छोटे भाई-बहन डरकर दूसरे के घर में जाकर छिप गए। बच्चों के पिता सुखदेव उरांव मजदूरी के लिए रांची गए हैं, जबकि उनकी मां करीब चार वर्ष पहले ब...