गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले के बसिया प्रखंड के सोमनेर में शनिवार को ग्रामीण अंडा उत्पादन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। रोस कुल्लू की अध्यक्षता में आयोजित सभा में डीडीसी अनिमेष रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस व प्रदान के प्रतिनिधियों समेत समिति के सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मुर्गीपालन से 873 महिलाओं को मिला स्वरोजगार, समिति का कारोबार 32.83 करोड़वित्तीय विवरण आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। समिति ने इस अवधि में दो करोड़ 17 लाख 92 हजार 816 अंडों की बिक्री से 12 करोड़ नौ लाख 36 हजार 693 रुपये की आय अर्जित की। इसके अलावा 23,334 कलबर्ड...