Ghumla News: ग्रामीणों ने श्रमदान से बनायी सड़क
गुमला, सितम्बर 4 -- Ghumla News: गुमला। पालकोट प्रखंड के टेंगरिया पंचायत अंतर्गत खिजूरटोली गांव की बदहाल कच्ची सड़क को ग्रामीणों ने श्रमदान कर चलने लायक बनाया। बारिश के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। लगातार बारिश से सड़क की मिट्टी बह जाने के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए थे और कीचड़ जमा हो गया था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत की मुखिया कमला देवी और वार्ड सदस्य बंधनी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया। इसके बाद सरकारी मदद का इंतजार किए बिना ग्रामीण काम में जुट गए। लोगों ने श्रमदान कर करीब आधा किलोमीटर सड़क की मरम्मत की। सड़क पर मिट्टी डालकर गड्ढों को भरा गया और रास्ते को समतल किया गया। ग्रामीणों के इस प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.