गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: कामडारा। प्रखंड के सरिता बाजार टांड़ में पेसा कानून के तहत ग्रामसभा चयन को लेकर विवाद सामने आया है। कोनगाड़ी किली के ग्रामीणों ने ग्रामसभा अध्यक्ष का चयन असंगत तरीके से किए जाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ जोसेफ कंडुलना को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही चयन प्रक्रिया को मान्यता दी जाए। आवेदन के अनुसार 10 सितंबर को हुई बैठक में मंगरा सुरीन को ग्रामसभा अध्यक्ष चुना गया। कोनगाड़ी किली के ग्रामीणों ने उनकी दावेदारी पर आपत्ति जताते हुए परंपरागत मुंडा खूंट से संबंधित खतियान व अन्य दस्तावेज होने का दावा किया है। आवेदन में करीब दो दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...