Ghumla News: ग्यारहवीं शरीफ पर लंगर व महफिल-ए-शमा का आयोजन
गुमला, अक्टूबर 6 -- Ghumla News: गुमला । ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष मो. हसन उर्फ लड्डन खान ने रविवार को आजाद बस्ती स्थित अपने आवास पर लंगर-ए-गौसिया का आयोजन किया। इस दौरान फातिहा ख्वानी कर गुमला समेत राज्य और देश में अमन-चैन की दुआ की गई। गिरिडीह के राजधनवार से चिश्तिया सिलसिले के पीरे तरीकत यहिया सलीमी चिश्ती भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में हिस्सा लिया। नमाज-ए-ईशा के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन हुआ। कलकत्ता और रांची से आए कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। सैफी चिश्ती एंड पार्टी और स्थानीय कव्वाल जबीउल्लाह एंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौके पर सदर इरफान अली, वार्ड पार्षद साजिद मंजर उर्फ छोटू, मो. शहजाद समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.