Ghumla News: गोविंदपुर ने बड़काडीह को 2-0 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
गुमला, सितम्बर 8 -- Ghumla News: जारी प्रतिनिधि। जारी के डुम्बरपानी पाटन मैदान में आयोजित चार दिवसीय खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गोविंदपुर की टीम ने बड़काडीह को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच रोमांचक रहा, लेकिन गोविंदपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागकर जीत दर्ज की।समापन समारोह में मुख्य अतिथि आदिम जनजाति गुमला जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोरबा ने विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं, लेकिन बेहतर मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी होती है।मौके पर जॉन एक्का, महेंद्र लोहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.