गुमला, सितम्बर 27 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला में 24 से 27 सितंबर तक आयोजित 13वें गुरु भक्ति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला की टीम-ए ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। सेंट जॉन्स स्कूल रांची उपविजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

व्यक्तिगत पुरस्कार व्यक्तिगत पुरस्कारों में सेंट जॉन्स स्कूल डोरिया के मंगल मुंडा को सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। संत इग्नासियुस स्कूल गुमला टीम-ए के राजेंद्र उरांव को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और हर्ष सिंह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। सेंट जॉन्स स्कूल रांची के नेहाल कच्छप को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह समापन समारोह में सेवानिवृत्त...