Ghumla News: गुमला में 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के करंज मोड़ सोसो के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने एक स्कूटी भी जब्त की है। गिरफ्तार युवकों में करौंदी थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय पी. केरकेट्टा, छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक बाड़ा और चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय कोमलेश उरांव शामिल हैं।रविवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम सूचना मिली थी कि करंज मोड़ सेसो के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के और पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन युवक स्कूटी पर बैठे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.