गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सनातनियों के आस्था-विश्वास व महादेव की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। बोल-बम-बोलो-बम,हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजयामान मंदिर-शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास के साथ भोले भंडारी को जलाभिषेक अर्पित किया। श्रावण की चौथी व आखिरी सोमवारी को लेकर रविवार की शाम से ही मंदिर-शिवालयों की रौनक व व्यवस्थापकों की व्यस्तता पूरे शीर्ष पर था। ध्वनि विस्तारक पर शिव-पार्वती की महिमा गीतों की समुधर धून श्रद्धालु-भक्तों का ऊर्जावान कर रखा था। दूसरी ओर आखिरी सोमवारी के उपवास-व्रत को लेकर महिला भक्तों की तैयारी तेज हो गयी थी। सोमवार की अहले सुबह से शहरी क्षेत्र के सभी मंदिरों-शिवालयों में जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी...