Ghumla News: गुमला में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का निकाला लोकतंत्र बचाओ मार्च
गुमला, अक्टूबर 10 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को गुमला में लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी और काली टी-शर्ट पहनकर शामिल हुए। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष का हिस्सा बताते हुए काला दिवस के रूप में मनाया। मार्च गांधी स्मारक इनडोर स्टेडियम से शुरू होकर कचहरी मार्ग, जशपुर रोड, पटेल चौक, मेन रोड और हाई स्कूल रोड होते हुए आगे बढ़ा। इसके बाद कार्यकर्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे और माल्यार्पण किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.