Ghumla News: गुमला में वाहनों की जांच, एक लाख जुर्माना वसूला
गुमला, नवम्बर 18 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को गुमला थाना गेट के समीप अभियान चलाया गया। डीटीओ सतेन्द्र महतो, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, डीएसपी अर्चना स्मृति खलखो और थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 70 से अधिक वाहनों को रोककर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से एक लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।अभियान में हेलमेट पहनकर चलने वाले बाइक सवारों को प्रोत्साहित किया गया। एक बाइक पर सवार दोनों लोगों के हेलमेट पहनने पर अधिकारियों ने उन्हें गुलाब देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गालूडीह में पुलिस का विशेष मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान, चालकों को दिए सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.