गुमला, जुलाई 31 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला जिले में अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में परिजनों ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। पहले मामले में चुगलु निवासी अभिषेक उरांव ने बताया कि वह वर्तमान में रामनगर, गुमला में परिवार के साथ रहता है और तमिलनाडु में मजदूरी करता है। उनकी पत्नी संतोषी कुमारी 10 जुलाई को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।दूसरे मामले में करौंदी फसिया निवासी अमन बड़ाईक ने अपनी 18 वर्षीय बहन खुशबू कुमारी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार खुशबू 30 जुलाई की दोपहर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबी...