गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं और फसलों को पर्याप्त पानी मिलने से बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव,कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने तथा आवागमन की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगातार भारी बारिश के कारण कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने और गिरने की खबरें सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नाली का निर्माण नहीं होने के कारण भारी जलजमाव, आक्रोशकच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका ग्रामीण इलाकों में कमजोर मकानों में रहने वाले परिवारों के बीच बारिश के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। इधर,दो दिन पूर...