गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि मां दुर्गे की आराधना के साथ गुमला में दुर्गोत्सव का उत्साह अब चरम पर पहुंचने लगा है। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। वहीं, शनिवार को विल्व वृक्ष पूजन, महास्नान और नेत्रदान के अनुष्ठान के बाद पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर शहर के पूजा पंडालों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।नवरात्र के षष्ठी पूजन को लेकर सुबह से ही घरों और पूजा स्थलों में चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी को प्रिय फल-फूल, मिष्ठान और पूजन सामग्री की व्यवस्था कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग बंगाली समाज में महाशक्ति श्री दुर्गा पूजा का भाव औपचारिक प्रारंभ घरों में कलश के समक्ष दीप जलाकर ...