Ghumla News: गुमला में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टुकुटोली स्थित एक खंडहरनुमा भवन से ब्राउन शुगर के साथ 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कुम्हार ढलान निवासी नंदलाल साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 1.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार युवक को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने उसका सत्यापन किया और टुकुटोली स्थित खंडहरनुमा भवन में छापेमारी की। इस दौरान नंदलाल साहू को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। छापेमारी दल में थाना प्रभारी दिनेश कुमार, राजेश कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.