गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बनी रही। पिछले तीन दिनों में जिले में करीब 40.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण जिले की छोटी-बड़ी नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- आफत की बारिश से चतरा बेहाल, नदी-नाले उफान पर, खेतों में लबालब भरा पानीबाढ़ का खतरा पहाड़ी इलाकों में नदियों में पानी बढ़ने की सूचना है। शहर के निचले इलाकों में कई जगह जलजमाव हुआ है। कुछ स्थानों पर घरों तक पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी हुई। प्रशासन की ओर से प्रमुख नदियों और जलाशयों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।कृषि पर प्रभ...