गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: 0 गुमला प्रतिनिधि।गुमला जिले में बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में नियमित टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक है और बच्चों को समय पर सभी जरूरी टीके लगाए जा रहे हैं। जबकि राज्य के कुछ जिलों में पोलियो, खसरा और डिप्थीरिया जैसी बीमारियों की निगरानी को लेकर प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं है, वहीं गुमला की स्थिति बेहतर बताई गई है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी (डीआरसीएचओ) ने बताया कि जिले के गांवों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से टीकाकरण कर रहे हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को बीसीजी, पेंटावैलेंट, पीसीवी, रोटावायरस, खसरा-रूबेला और टीडी समेत सभी निर्धारित टीके समय पर लगाए जा रहे...