Ghumla News: गुमला में बंद घर का ताला तोड़ नौ लाख की संपत्ति चोरी
गुमला, नवम्बर 18 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय के इंदिरा नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़िता निर्दोषी खलखो ने गुमला थाना में चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद अलमारी में रखे नकद रुपये और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार की शाम जब निर्दोषी खलखो घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर अलमारी की जांच की तो करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। पीड़िता के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब नौ लाख रुपये है। घटना के बाद उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.