गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि डीएवी गुमला में शुक्रवार को डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और खो-खो स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी कपिलदेव रांची, सिमडेगा, सिल्ली, उरीमारी, घाटोटांड़, बुंडू और मेजबान गुमला के 14, 17 व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के कुल 251 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या माधवी पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, समय प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा के साथ खेलों का भी समान महत्व है और ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती...