गुमला, सितम्बर 21 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जशपुर रोड स्थित पर्यटन भवन में रविवार को जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आमसभा हुई। बिनोद कुमार की अध्यक्षता में सत्र 2025-28 की दूसरी आमसभा में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा थोक व खुदरा दवा कारोबारी शामिल हुए।आमसभा में ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री और उसमें नकली दवाओं की आशंका पर चिंता जताई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की कीमत में भारी अंतर और अधिक छूट मिलने से ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में दवाओं की वास्तविकता, गुणवत्ता और वैधता को लेकर सावधानी जरूरी है। संगठन ने ग्राहकों से केवल अधिक छूट के लालच में दवा खरीदने से बचने की अपील की।इसी क्रम में दवाओं पर भारी छूट देने वाले मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। सचिव संजय कुमार ने अत्...