Ghumla News: गुमला में छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश की गुमला शाखा के सदस्यों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जिला मंत्री ममता गुप्ता के नेतृत्व में कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद संघ की ओर से प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने किया धरना-प्रदर्शनमांगों का विवरण प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में सेविका और सहायिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक वेतन और पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। संघ ने सरकार से आंगनबाड़ी कर्मियों को मजदूर की श्रेणी में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.