Ghumla News: गुमला में छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर परिषद
गुमला, नवम्बर 10 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। छठ घाटों की बदहाल स्थिति और गंदगी को लेकर सोमवार को प्रकाशित हिन्दुस्तान की खबर का असर मंगलवार को देखने को मिला। नगर परिषद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शहर के विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान तेज कर दिया। मंगलवार को कई घाटों पर नगर परिषद के सफाईकर्मी कचरा और गंदगी हटाते नजर आए। दीपावली समाप्त होते ही छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के कई छठ घाटों पर गंदगी पसरी थी। घाटों की बदहाल स्थिति से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी होने की आशंका थी। इस समस्या को हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के माध्यम से नगर परिषद प्रशासन का ध्यान घाटों की सफाई की ओर आकृष्ट कराया गया था। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन नगर परिषद ने सफाई कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.