Ghumla News: गुमला में किशोरी समेत दो लोगों को सांप ने डंसा
गुमला, जुलाई 11 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना मुरकुंडा गांव की है, जहां 16 वर्षीय सालचुना कुमारी घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। दूसरी घटना सोसो निवासी 16 वर्षीय रोशन उरांव के साथ हुई। दोनों का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विशुनपुर में सांप ने दो लोगों को डंसा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.