गुमला, नवम्बर 1 -- गुमला में जेटेट-2026 की परीक्षा Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट )-2026 रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 8061 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के साथ जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसमें कक्षा छह से आठ के शिक्षक पद के लिए 4822 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसमें कक्षा एक से पांच के शिक्षक पद के लिए 3239 अभ्यर्थी शामिल होंगे।प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।...