Ghumla News: गुमला में अकीदत और सौहार्द के बीच निकला चेहल्लुम जुलूस
गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में बुधवार को गुमला शहर में चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस पूरे अकीदत,अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब के माहौल में निकाला गया। शहर के 13 अखाड़ों के हजारों अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। मातमी धुनों, ढोल-ताशों और या हुसैन की सदाओं के बीच निकले जुलूस में युवाओं ने तलवारबाजी, लाठी व पारंपरिक युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। छोटी बच्चियों के आकर्षक करतब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। हालांकि जुलूस के दौरान तेज बारिश भी हुई,लेकिन अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ।जुलूस चांदनी चौक से शुरू होकर सिसई रोड, टावर चौक, थाना रोड, कुम्हार मोड़, लोहरदगा रोड और पटेल चौक होते हुए पुनः टावर चौक पहुंचा। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक आयोजन को देखने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.