गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: चैनपुर। चैनपुर प्रखंड की जनावल (राजाडेरा) पंचायत स्थित सदनी घाघ जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के बावजूद आज भी अपेक्षित विकास की राह देख रहा है। लगभग 200 फीट की ऊंचाई से गिरती शंख नदी की जलधारा हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यह पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान नहीं बना सका है।

बुनियादी सुविधाओं की कमी मुख्य सड़क से जलप्रपात तक पहुंचने वाला मार्ग कई स्थानों पर जर्जर और पथरीला है। पर्याप्त संकेतक, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाए तो सदनी घाघ राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो...